फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth snatch purse from woman

खरीदारी करने जा रही महिला के हाथ से झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
youth snatch purse from woman
बाइक सवार दो युवक रेलवे रोड पर महिंद्रा अस्पताल के सामने बुधवार को एक महिला से पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में चार हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड व घर की चाबियां थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैन नगर कॉलोनी निवासी उर्मिला ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे वह अपने घर से कुछ समान लेने बाजार जा रही थी। रेलवे रोड पर महिंद्रा अस्पताल के सामने रेलवे स्टेशन की तरफ से एक बाइक पर आ रहे दो युवकों ने उसके हाथ से उसका पर्स झपट लिया और जगाधरी की तरफ फरार हो गए। उसके पर्स में उसका मोबाइल, चार हजार रुपये की नकदी, घर की चाबियां, आधार कार्ड व अन्य सामान था। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई दलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed