फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth showed their strength in running competition, Yamuna nagar

दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth showed their strength in running competition, Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। शहीद लेफ्टिनेंट भगवंत सिंह बाठ हाफिजपुर के जन्मदिवस पर राजीव गांधी खेल परिसर टिब्बी अराईयां में 1600 मीटर रेस प्रतियोगिता करवाई गई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को शहीद के परिजनों की ओर से सम्मानित किया गया।
शहीद लेफ्टिनेंट भगवंत सिंह बाठ के मामा व सेना से रिटायर्ड सरदार जंगशेर सिंह ने बताया कि भगवंत सिंह बाठ बहुत ही कम आयु में लेफ्टिनेंट बन गए थे। उनका सेना में भी खेलों प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा था। वह सेना में जिस बटालियन में थे उस यूनिट ने 28 सालखेल में कोई पदक नहीं जीता था। इसके बाद भगवंत सिंह बाठ के बटालियन में आने के बाद यूनिट के नाम छह पदक कर दिए। उसके बेहतरीन प्रदर्शन से सैन्य अधिकारी बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन

कोच तालिब अली व जगदीप राणा ने बताया कि खेलों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उनके नाम पर बीएसबी रनिंग ग्रुप बनाया है। जिसमें युवा सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। शहीद के पिता सेना से सेवानिवृत सूबेदार बलजीत सिंह व माता देवेंद्रपाल कौर ओर से युवाओं को सहयोग दिया जा रहा है। जन्मदिवस पर रेस प्रतियोगिता करवा ग्रुप के युवाओं को रनिंग किट वितरित की गई। इस दौरान बक्करवाला सरपंच अशोक व टिब्बी अराईयां सरपंच अमित गुप्ता ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता में 1600 मीटर के दो ग्रुपों की रेस हुई थी। दोनों ग्रुपों से पहले पांच पांच धावक को सम्मानित किया गया। पहले ग्रुप में पहले स्थान पर विक्रांत, दूसरे पर विकास, तीसरे पर आशीष, चौथे पर निक्का और पांचवें पर विकास रहे। इसी तरह दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर रोहित, दूसरे पर जाकिर, तीसरे नंबर पर रोहित, चौथे पर तासिम और पांचवें पर अभिषेक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed