{"_id":"6ace87a64967c8e3e70ccc04","slug":"youth-should-pledge-to-create-a-drug-free-society-rajesh-sapra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164527-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त समाज का संकल्प ले युवा : राजेश सपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त समाज का संकल्प ले युवा : राजेश सपरा
Wed, 14 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम और एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन की ओर से यमुनानगर बस स्टैंड पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, डीएसपी रजत गुलिया, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक, हरियाणा व्यापारी कल्याण विभाग के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गर्ग और नगर निगम की सोशल मीडिया इंचार्ज मुक्ता मौजूद रहीं। राजेश सपरा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगा सकें। इस दौरान संस्था की टीम ने शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को दर्शाया। फिल्मों के जरिये लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। लवली की टीम ने संगीत प्रस्तुतियां दीं। संचालन संस्था के नेशनल प्रेसिडेंट अमित मांकट और जूनियर जसपाल भट्टी ने किया।