फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth should play an active role in nation-building: Omkar Swami

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा : ओंकार स्वामी

Wed, 08 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth should play an active role in nation-building: Omkar Swami
ओंकार स्वामी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत, जिला यमुनानगर द्वारा जिलेभर में मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव शुरू की गई है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास और विभिन्न युवा कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।
माई भारत के जिला उपनिदेशक ओंकार स्वामी ने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और आईटीआई के विद्यार्थियों सहित जिले के सभी युवा इस अभियान में भाग लेकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल है। युवाओं को पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा और फिर अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक श्रेणी का चयन करते समय एनएसएस, एनसीसी या भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े विद्यार्थी संबंधित विकल्प चुनें, अन्य युवा माई भारत वॉलंटियर विकल्प का चयन कर पंजीकरण पूरा करें। पंजीकृत युवाओं को समय-समय पर स्वयंसेवी गतिविधियों, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, डिजिटल साक्षरता तथा अन्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय अभियानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र, स्वयंसेवी अनुभव का रिकॉर्ड और नेटवर्किंग के अवसर भी मिलेंगे, जो उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में भी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने जिले के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed