फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth riding Activa attacked, accused of stealing chain

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार युवक पर हमला, चेन चुराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth riding Activa attacked, accused of stealing chain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सदर जगाधरी के शाहकामेशपुर गांव के पास कार सवार पांच नकाबपोश युवकों ने गांव मिल्क सुखी निवासी तेजिंदर सिंह पर लोहे की रॉड व पाइप से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी चोरी कर ली। पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


गांव मिल्क सुखी निवासी तेजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इमीग्रेशन व बिल्डर का काम करता है। उसने सेक्टर 17 में सुपरफ्लाई ओवरसीज के नाम से ऑफिस बनाया हुआ है। 24 फरवरी को वह अपने दोस्त लखविंदर सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर अपने ऑफिस जा रहा था। जब वे शाहकामेशपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से स्विफ्ट कार में आई। कार सवार युवकों ने उनकी एक्टिवा के आगे कार अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद कार से पांच अज्ञात युवक निकले। आरोपियों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उस पर लोहे के पाइप, डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों पर देसी कट्टा भी था। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन भी चोरी कर ली। उसने फोन कर मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसको इलाज दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed