फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth raped teenager for two years

युवक ने दो साल तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth raped teenager for two years
क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी ने एक युवक पर दोसाल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मां द्वारा तलाक लिए जाने के बाद से पीड़िता अपने पिता के साथ रहती है। जब किशोरी का पिता काम पर चला जाता था तो आरोपी उसके घर आकर उसके साथ गलत काम करता था। किसी को बताने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद से उसकी 13 वर्षीय लड़की उसके साथ रहती है। जब वह काम पर चला जाता था तो कॉलोनी का ही रॉकी उर्फ मुकेश नाम का युवक अक्सर उनके घर पर आता और उसकी लड़की के साथ गलत काम करता। व्यक्ति ने बताया कि आरोपी जुलाई 2019 से उसकी लड़की के साथ गलत काम करता आ रहा। जब भी बेटी उसका विरोध करती, तो वह जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। कई दिन से वह फिर से बेटी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। बीती 21 जुलाई को आरोपी उनके घर आया और उसकी बेटी को धमका कर गया कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। उसकी बेटी ने आपबीती उसे सुनाई। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed