{"_id":"61142c3b8ebc3e5e9d197a5f","slug":"youth-raped-teenager-for-two-years-yamuna-nagar-news-knl796881174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दो साल तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने दो साल तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी ने एक युवक पर दोसाल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मां द्वारा तलाक लिए जाने के बाद से पीड़िता अपने पिता के साथ रहती है। जब किशोरी का पिता काम पर चला जाता था तो आरोपी उसके घर आकर उसके साथ गलत काम करता था। किसी को बताने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद से उसकी 13 वर्षीय लड़की उसके साथ रहती है। जब वह काम पर चला जाता था तो कॉलोनी का ही रॉकी उर्फ मुकेश नाम का युवक अक्सर उनके घर पर आता और उसकी लड़की के साथ गलत काम करता। व्यक्ति ने बताया कि आरोपी जुलाई 2019 से उसकी लड़की के साथ गलत काम करता आ रहा। जब भी बेटी उसका विरोध करती, तो वह जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। कई दिन से वह फिर से बेटी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। बीती 21 जुलाई को आरोपी उनके घर आया और उसकी बेटी को धमका कर गया कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। उसकी बेटी ने आपबीती उसे सुनाई। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।