फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth raped student of seventh class

सातवीं कक्षा की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
youth raped student of seventh class
कोरोना के चलते हुई स्कूल की छुट्टियों में गांव में अपनी बुआ के घर आई 13 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा की बुआ और लड़की के बयान पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह गांव के पास के ही सरकारी स्कूल की सातवीं की छात्रा है। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने से वह पिछले एक माह से गांव में अपनी बुआ के घर रहने आई हुई थी। इस गांव में उसकी दो बुआ रहती है। 22 अगस्त को उसकी एक बुआ गांव में ही रहने वाली दूसरी बुआ के घर कुछ काम से गई थी। उसके अलावा घर पर कोई नहीं था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला सचिन डरा-धमकाकर जबरन उसकी बाजू पकड़कर अपने घर के बेडरूम में ले गया। इस दौरान उसने वहां पर जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। उसने उसे करीब 45 मिनट तक कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसकी बुआ भी घर पर आ गई और आसपास तलाश करने लगी। आरोपी ने उसे कहा कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो तुझे जान से मार दूंगा। घर जाकर उसने सारी बात बुआ को बताई तो वह सचिन के पास विरोध जताने गई। इस दौरान सचिन ने उसकी बुआ व उसके लड़के के साथ भी मारपीट की। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी कुसुम बाला का कहना है कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed