फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth raped minor girl, case filed

घर में किराये पर रह रहे युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
youth raped minor girl, case filed
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव में किराये पर रह रहे युवक पर 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी जब रात को लघु शंका करने के लिए उठी तो इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को उसकी 17 वर्षीय लड़की रात को खाना खाकर उनके साथ कमरे में सो गई थी। रात को जब दो बजे उसकी लड़की लघुशंका करने के लिए उठी तो उनके घर में किराए पर रहने वाले इरफान ने उसकी लड़की को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देने के कारण उसकी बेटी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद से उसकी लड़की गुमसुम रहने लगी। जब उसने अपनी लड़की को इसका कारण पूछा तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक इरफान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed