फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth raped by feeding intoxicants

Yamuna Nagar News: युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth raped by feeding intoxicants
क्षेत्र के एक गांव में युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बूड़िया थाना पुलिस ने युवक व एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही शंटी के साथ जान पहचान थी। आरोपी उसके घर पर अक्सर आ जाता था। दिसंबर 2022 में आरोपी उसके घर पर आया। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे कहा कि उसकी नौकरी लगी है, इसलिए वह उसके लिए मिठाई लेकर आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे मिठाई खाने के लिए दी। मिठाई खाते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जब होश आया तो वह बेड पर निर्वस्त्र पड़ी थी। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर आरोपी शंटी का फोन आया और उसे कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया है। अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के कारण उसने इस बारे किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार उसके साथ संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसके मोबाइल पर गांव मिल्क धनकोट निवासी गौरव व पूजा का फोन आया। आरोपी उसे कहने लगे कि वह शंटी के साथ रहने लग जा। वह उसका लिव इन प्रमाणपत्र बनवा देंगे और उसके पति से उसका तलाक भी करवा देंगे। आरोपियों ने उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। डर के कारण वह अपने मायके आ गई।
इसके बाद शंटी उसे वहां से अपने साथ कालाअंब लेकर गया। वहां रामगढ़ निवासी हर्ष व सत्तू मौजूद थे। आरोपियों ने उसे कुछ खाने के लिए दिया, जिसे खाते ही उसे नींद आने लगी। इस दौरान आरोपी उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की बात कर रहे थे। आरोपियों ने उसके गहने भी उससे छीन लिए।

इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर रखने लगे। एक दिन वह मौका पाकर आरोपियों से चंगुल से भाग निकली और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है महिला की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed