{"_id":"63374a10521df741f7598a0b","slug":"youth-killed-in-car-collision-friend-injured-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl1229727100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जगाधरी-पावंटा नेशनल हाईवे 73ए पर संत निरंकारी सत्संग भवन छछरौली के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। घायल का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव भमनौली निवासी युसूफ अली ने बताया कि उसका भाई राहुल व गांव का ही युवक रोहित दोपहर बाद बाइक के दस्तावेज बनवाने के लिए जगाधरी जा रहे थे। जब वह जगाधरी-पावंटा नेशनल हाईवे पर संत निरंकारी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई सड़क पर जा गिरा।
सड़क पर उसका सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रोहित साइड में गिरकर जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।