Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People from Bihar, UP, and Jharkhand are the driving force behind the state's progress: Saini

बिहार, यूपी और झारखंड के लोग प्रदेश की तरक्की के सारथी : सैनी

Mon, 16 Nov 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
People from Bihar, UP, and Jharkhand are the driving force behind the state's progress: Saini
बाड़ी माजरा के प​श्चिमी यमुना नहर पर पूजन करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर के घाट पर रविवार को राज्यस्तरीय छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यमुना मैया को नमन किया और आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार, यूपी और झारखंड के लोग हरियाणा की तरक्की के सारथी हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की मांग पर यमुना गली के सामने और जम्मू कॉलोनी में नए छठ घाट बनाने की घोषणा की। यमुना घाट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत पावन है।
विज्ञापन

यमुना की पवित्र धरती पर छठ पर्व के अवसर पर लोगों के बीच मौजूद रहना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व की विशेषता है कि इसमें उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य को भी नमन किया जाता है। हमारी संस्कृति सिखाती है कि जीवन में केवल सफलता के समय ही नहीं, बल्कि संघर्ष के समय भी विश्वास बनाए रखना चाहिए। यह समानता का पर्व है, जिसमें न पुजारी की आवश्यकता होती है और न ही मूर्ति की।
व्रती सीधे सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ की परंपरा रामायण और महाभारत से भी जुड़ी हुई है। हरियाणा में भी छठ महापर्व पूरे उत्साह से मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि छठ पूरी दुनिया का पर्व बन चुका है। केंद्र ने इसे यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए नाम भेजा है।

प्रदेश कई जिलों ने छठ पूजा के लिए बनाए घाट
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए लोग केवल रोजी-रोटी कमाने नहीं आते, बल्कि हरियाणा उनका अपना घर है। प्रदेश में छठ पूजा के लिए कई स्थानों पर घाट बनाए गए हैं। करनाल में 4.48 करोड़ रुपये की लागत से घाट तैयार किया गया है। पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में भी घाट बनाने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि छठ पर्व के बाद यमुना नहर के किनारे गंदगी न फैलाएं। पूजा के बाद बचा हुआ कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें, ताकि यमुना मैया की स्वच्छता बनी रहे।

बाड़ी माजरा के पश्चिमी यमुना नहर पर पूजन करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद

बाड़ी माजरा के पश्चिमी यमुना नहर पर पूजन करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद

बाड़ी माजरा के पश्चिमी यमुना नहर पर पूजन करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद

बाड़ी माजरा के पश्चिमी यमुना नहर पर पूजन करने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed