फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth Festival: Date extended for the third time due to less applications

युवा महोत्सव : कम आवेदन आने पर तीसरी बार बढ़ी तारीख

Sun, 17 Nov 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival: Date extended for the third time due to less applications
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। युवा महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन की तिथि तीसरी बार फिर बढ़ा दी गई है। विभाग की ओर से अब तिथि बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई है। इससे पहले भी यह तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। विभाग की ओर से आवेदन के लिए पहले पांच नवंबर की तिथि दी गई थी। इसके बाद से बढ़ाकर 12 नवंबर और फिर बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर नवंबर बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी है।
युवा महोत्सव केंद्र सरकार की ओर से करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी को होगा। इसके लिए प्रतिभागियों का चयन जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से किया जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 21 व 22 नवंबर को राजकीय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और डीएवी गर्ल्स कॉलेज में होना निर्धारित है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन की ओर से जिले के 15 से 29 वर्ष के युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस राष्ट्रीय उत्सव के लिए पर्याप्त आवेदन नहीं मिल पाए हैं। पर्याप्त आवेदन न होने मिलने के कारण विभाग को बार बार आवेदन तिथि बढ़ानी पड़ रही है। इस बार जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए पिछले साल की तुलना में बेहद कम प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की अपेक्षा में एक तिहाई ही आवेदन हुए हैं। शनिवार को मात्र तीन युवाओं ने आवेदन किया। जिले से कुल 298 ने आवेदन किया है, जबकि पिछले साल जिलास्तर पर 700 से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
इसमें विद्यार्थी, व्यवसायी, नौकरीपेशा, दस्तकार, चिकित्सक, अधिवक्ता, पार्श्व कलाकार किसी भी क्षेत्र से युवा भाग ले सकते हैं। इसके बावजूद जिलेभर से इस राष्ट्रीय महोत्सव के लिए मात्र 295 ने ही आवेदन किया है। इसका सबसे बड़ा कारण आईटीआई की ओर से इसका प्रचार प्रसार न किया जाना है। वहीं, इस महोत्सव की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है और इसकी कमेटी के अध्यक्ष डीसी है।
युवा महोत्सव को लेकर अधिकारियों, शिक्षा विभाग, तमाम शिक्षण संस्थान, महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक भी हुई थी। परंतु इसमें किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। जिस कारण इस साल युवा महोत्सव के लिए युवाओं की झेलनी पड़ रही है। बता दें कि जिले में 15 से 29 साल के किशोर व युवाओं की संख्या करीब चार लाख है।

स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान में करीब दो लाख विद्यार्थी हैं। जिले के 400 से ज्यादा सरकारी माध्यमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डेढ़ दर्जन स्नातक व स्नाकोत्तर महाविद्यालय, दो मेडिकल कॉलेज, बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज होने के बावजूद प्रशासन युवा महोत्सव के लिए 400 प्रतिभागी नहीं एकत्रित कर पाया। इस महोत्सव में दस विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed