फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies in road accident, friend injured

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, friend injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र के गांव संधाली के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त भी घायल हो गया, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। जठलाना थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हादसे के बाद जिला कुरुक्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी विशाल ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वह अपनी माता संयोगिता के साथ रादौर के गांव गुमथला में नाना के घर रहता है। यहां यमुनानगर की पाेली प्लास्टिक कंपनी में ऑपरेटिस करता है। 17 अक्टूबर की दोपहर वह और गांव निवासी कमल बाइक पर कंपनी में जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक कमल चला रहा था और वह उसके पीछे बैठा था। इस दौरान जब वह गांव संधाली के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह और कमल बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल से शरीर पर काफी चोटें आईं, जिस कारण वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने डायल 112 की गाड़ी बुलाई, जिसमें डालकर उसे व कमल को यमुनानगर के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed