फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies in collision between two bikes

दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर गांव लापरा के नजदीक मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मंडी निवासी जुनैद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मंडी निवासी 20 वर्षीय जुनेद मंगलवार सुबह अपनी बाइक से कलानौर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव लापरा के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जुनेद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से हालत में जुनेद को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल-
बुड़िया निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह बाइक पर अंडों की सप्लाई का काम करता है। 15 जनवरी की सुबह वह अपनी बाइक पर जगाधरी से अंडे लेने के लिए प्रतापनगर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग जगाधरी पौंटा साहिब पर जब वह सिंघपुरा मोड के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा तो सामने से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर उसकी बाइक में मार दी। कार उसकी बाइक में लगे छिंके से टकराई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसी समय इसकी सूचना डायल 112 पर दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed