फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth, Death, Canal, Yamunanagar, Haryana

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक नहर में कूदा

Fri, 06 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth, Death, Canal, Yamunanagar, Haryana
नहर - फोटो : ब्यूरो
जठलाना। गांव गुमथला के एक युवक ने पारिवारिक झगड़े के चलते आवर्धन नहर में छलांग लगा दी। नहर के किनारे से युवक की बाइक, मोबाइल व चप्पल मिली हैं। नहर में कूदे युवक को खोजने के लिए दिन भर गांव गुमथला के सैकड़ों लोग ठसका पावर प्लांट पर डटे रहे। लेकिन वीरवार की देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने युवक के नहर में डूबने को लेकर युवक की पत्नी व उसके ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया हैै। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अजय राणा आवर्धन नहर पर पहुंचे। जठलाना पुलिस ने नहर में कूदे युवक के पिता सतपाल की शिकायत पर उसके लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुमथला निवासी संजीव कुमार (30) वीरवार की सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर कहीं गया था। कुछ समय बाद संजीव कुमार की बाइक, मोबाइल व चप्पल आवर्धन नहर के राझेड़ी पुल के पास से बरामद हुई। आसपास के लोगों ने संजीव के मोबाइल फोन में मौजूद उसके परिजनों के नंबर पर फोन करके उसकी बाइक नहर किनारे खड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और जठलाना पुलिस को मामले की सूचना दी। संजीव की राझेड़ी पुल से लेकर ठसका पावर प्लांट तक तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। संजीव के पिता सतपाल ने बताया कि उनके बेटे ने पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में छलांग लगाई है।

उन्होंने इसके लिए संजीव की पत्नी रूमा देवी, साले संजय व अनिल, सास संतोष, दोनों सालों की पत्नियों, उनके चाचा-चाचियों व पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सतपाल ने बताया कि बुधवार की रात को संजीव के ससुराल के लोग गांव गुमथला में देर रात एक वाहन में सवार होकर संजीव को पीटने आए थे। संजीव के ससुराल के लोगों ने पारिवारिक झगड़े के चलते  संजीव व उसके परिवार के लोगों को पीटा। इससे आहत होकर संजीव ने वीरवार की सुबह आवर्धन नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है।

वर्जन :::::::
थाना जठलाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि संजीव के पिता की शिकायत पर फिलहाल धारा-365 के तहत कार्रवाही की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed