{"_id":"66bd4436cb9aaed6e40825a4","slug":"youth-caught-with-260-grams-of-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123856-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 260 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 260 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू
Thu, 15 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। सेल के एसआई मतलूब हुसैन ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी के पास यमुना नहर पुल के पास एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उसने टीम का गठन कर उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुलजार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन