{"_id":"69dea42bc571d7833a0a73d7","slug":"youth-breaks-into-home-and-forces-himself-upon-minor-family-members-catch-him-red-handed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154377-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती, परिजनों ने मौके पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती, परिजनों ने मौके पकड़ा युवक
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती कर रहे युवक को परिजनों ने मौके पर ही पकड़ लिया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, शिकायतकर्ता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और उसकी चार बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही 23 वर्षीय युवक पिछले करीब दो वर्षों से शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसला कर उसका शोषण करता आ रहा था। इस बारे में आरोपी के परिवार को भी अवगत कराया गया था लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीड़िता के माता-पिता गेहूं काटने खेत में गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। जब परिजन लौटे तो उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।