फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth booked for molesting a teenage

Yamuna Nagar News: किशोरी से छेड़खानी के आरोप में युवक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth booked for molesting a teenage
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को नामजद किया है। आरोप है कि आरोपी कई दिन से किशोरी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की जब भी घर से बाहर जाती तो कुनाल चन्ना नाम का युवक उसकी लड़की का पीछा कर उसे परेशान करता था। आरोपी उसकी लड़की को गंदे इशारे करता और गलत शब्दों का प्रयोग करता। उसकी लड़की ने आरोपी की हरकतों का नजरअंदाज किया। मगर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 19 मई को दोपहर एक बजे उसकी लड़की घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। उसकी लड़की ने घर आकर घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी युवक कुनाल चन्ना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed