फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth beaten to death by taking hostage

चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
youth beaten to death by taking hostage
youth beaten to death by taking hostage - फोटो : Yamuna Nagar
सदर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर दामला में प्लाइवुड फैक्टरी के क्वार्टरों में चोरी के शक में कुछ मजदूरों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक के तीन साथी मौके से फरार हो गए। मजदूरों ने पकड़े गए युवक को रस्सी से बांध दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत हालत में पड़े युवक को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। युवक की शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा दामला निवासी एक व्यक्ति ने बंद पड़ेे टोल प्लाजा के क्वार्टर बना रखे हैं। जिनमें दामला के आसपास बनी फैक्ट्रियों के मजदूर रहते हैं। वीरवार अलसुबह करीब पांच बजे फैक्टरी मजदूरों के क्वार्टर में कुछ युवक घुस गए। अंदेशा था कि युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुसे थे और चोरी कर रहे थे। शोर सुनकर मजदूरों की आंख खुल गई, तो उसने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के श्रमिक एकत्र हो गए। लोगों को आता देख चारों युवक मौके से भागने लगे। इस दौरान भागते हुए एक युवक हैंडपंप के पास फिसलकर गिर गया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जबकि तीन युवक मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक को मजदूरों ने रस्सियों से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। मजदूरों द्वारा युवक को पीटने की सूचना किसी ने कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक अचेत हालत में क्वार्टरों के बाहर गली में पड़ा मिला। उसके हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे। उसके सिर, टांग व शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। देर रात तक मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो पाई थी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस क्वार्टर के मजदूरों के बयान ले रही है।
विज्ञापन

दरअसल जिन क्वार्टरों के बाहर लोगों ने युवक की चोरी के शक में पकड़कर मारपीट की। इन्हीं क्वार्टरों से एक दिन पहले 15 हजार रुपये का मोबाइल चोरी हो गया था। इससे पहले भी दामला में कई बार चोरी हो चुकी हैं। जिससे दामला के लोगों में रोष था। यहीं कारण रहा था कि वीरवार अलसुबह चोरी के शक में पकड़े युवक को उन्होंने बुरी तरह से पीट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर गई थी। युवक के सिर, टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट थी। उसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो यहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मामले में अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की पहचान के लिए क्वार्टर के मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।-सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed