फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth beaten by policemen in hotel, accused of taking bribe of Rs 20,000

Yamuna Nagar News: होटल में युवक को पुलिसकर्मियों ने पीटा, 20 हजार रिश्वत लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten by policemen in hotel, accused of taking bribe of Rs 20,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शहर के एक होटल में रुके बागपत निवासी सुमित चौधरी ने दो पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने और छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी है।
बागपत निवासी सुमित चौधरी ने बताया कि वह एक रॉयल्टी कंपनी के नाके पर नौकरी करता है। 24 जनवरी को वह किसी बात से परेशान था। उसने शराब पी और सेक्टर 17 में एक होटल में आराम करने आ गया। यहां पर वह आराम कर रहा था। तभी दो पुलिसकर्मी वहां पर आए। आते ही एक पुलिसकर्मी ने उसे एक थप्पड़ मारा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी ने उसे छोड़ने के लिए उससे 20 हजार रुपये की मांग की। पुलिसकर्मी ने एक नंबर दिया और उस पर फोन-पे करने को कहा। उसने 10 हजार रुपये उस नंबर पर भेज दिए। वहां पर वह कमरे में अकेला था। उसने शिकायत में बताया कि जिस नंबर पर पैसे ट्रांसफर किए गए उसमें नाम कमल कुमार आ रहा है। सुमित ने बताया कि उसने रात को डायल-112 पर सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गंगा राम पूनिया का कहना है कि इस मामले में जगाधरी डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed