{"_id":"6a04d912966b88bbd903a341","slug":"youth-attacked-for-resisting-theft-of-cow-dung-cakes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156041-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपले चोरी का विरोध करने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपले चोरी का विरोध करने पर युवक पर हमला
Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 14 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रादौर। गांव बुबका में उपले चोरी का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। तीन अज्ञात युवकों ने युवक पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बुबका निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि सात मई की रात करीब आठ बजे वह अपने खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में उसने अपने बाड़े में तीन युवकों को उपले चोरी करते देखा। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बिना नंबर की बाइक पर भाग गए। घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद