{"_id":"3680cca5892b564eacb6ca25fc7f5613","slug":"youth-arrested-with-twelve-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह लाख नकदी के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह लाख नकदी के साथ युवक काबू
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। कलानौर चौकी के पास से सर्विलेंस टीम ने एक युवक को 12 लाख रुपये की अघोषित आय के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जब युवक से उक्त राशि के बारे में जानकारी मांगी तो कोई प्रमाण नहीं दिखा पाया और न ही कोई उचित जानकारी दे पाया। इस पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उक्त राशि जिला खजाना कार्यालय में जमा करवा दी है।
जानकारी के अनुसार न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी पवन कुमार को कलानौर चौकी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान स्टेटिक सर्विलेंस टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट विरेंद्र कुमार और एएसआई बलदेव राज की देखरेख में पवन की तलाशी ली तो उससे 12 लाख की नकदी मिली। पूछताछ में पवन कुमार बरामद राशि के संबंध में कोई लिखित प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्यकारी मजिस्ट्रेट विरेन्द्र कुमार ने पूरी घटना की वीडियोग्राफी करवाई और उक्त राशि जिला खजाना कार्यालय में जमा करवा दी। बता दें किचुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अपने साथ नकद लेकर नहीं चल सकता। उन्होंने बताया कि 50 हजार से अधिक की नगद राशि होने की स्थिति में व्यक्ति को उस राशि से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।