फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested illegally selling liquor in Mandabari

मण्डेबरी में अवैध रूप से शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested illegally selling liquor in Mandabari
यमुनानगर पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना फर्कपुर के सिक्योरिटी एजेंट केहर सिंह दिनांक 18 अप्रैल शनिवार को लॉकडाउन के संबंध में रेलवे कालोनी जगाधरी वर्कशाप में खुफिया डयूटी पर था। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस उर्फ सौरभ गांव मण्डेबरी में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जो कि इस समय भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन किया हुआ है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में धारा 144 लगाई हुई है। आरोपी प्रिंस सरकार के आदेशों की उल्लंघना कर रहा है। जिस पर गश्त कर रहे फर्कपुर थाने के एचसी मनदीप व राजेन्द्र ने प्रिंस के मकान पर रेड की। मकान की तलाशी के दौरान 8 बोतल अवैध शराब मिली। इस शराब का आरोपी प्रिंस कोई परमिट नहीं दिखा सका। जिस पर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ थाना फर्कपुर में आइपीसी की धारा 188 व एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। लॉकडाउन की उल्लंघना करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लोग भी इसका पालन करें। जो कोई भी अवैध शराब बेचता है, उसके बारे में संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दें। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। लॉकडाउन में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed