फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth absconding after stealing a bag full of 1.15 lakh kept on the cot

चारपाई पर रखा 1.15 लाख से भरा थैला चुराकर युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth absconding after stealing a bag full of 1.15 lakh kept on the cot
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव लवाना में चारपाई पर रखा एक लाख 15 हजार रुपये से भरा थैला एक बदमाश चुराकर फरार हो गया। जब पीड़ित ने उसका पीछा किया तो आरोपी गली में पहले से तैयार खड़े अन्य बाइक सवार की पिछली सीट पर बैठकर फरार हो गया। दंपती यह रुपये बैंक से निकवाकर लाए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लवाना निवासी रोशन ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली विभाग से लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने एसबीआई नारायणगढ़ शाखा से अपनी पेंशन पर दो लाख रुपये का लोन लिया था। वीरवार को वह अपनी पत्नी बोहती देवी के साथ बैंक से एक लाख रुपये निकलवाकर लाया था। 15 हजार रुपये उसने चार अप्रैल को निकलवाए थे। यह रुपये उसने एक थैले में रखे हुए थे।
विज्ञापन

थैले में रुपयों के अलावा उसकी बैंक की पासबुक, घर की चाबियां, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी रखे हुए थे। वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी पत्नी कमरे में चारपाई पर आराम कर रही थी। रुपयों से भरा थैला उसने चारपाई पर ही रखा हुआ था। तभी कमरे में एक अज्ञात युवक आया। इससे पहले उसकी पत्नी कुछ समझ पाती बदमाश वह थैला उठाकर फरार हो गया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया। उसने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी युवक पहले से गली में खड़े अन्य बाइक सवार युवक के पीछे बैठकर फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ एक लाख की नकदी व गहने चुराए -
जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़ कर एक लाख की नकदी व गहने चोरी कर लिए। श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी निवासी संजय यादव ने बताया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर उसकी मां व भाभी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed