फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man who fired at youth siting in car also shot himself and died in Yamunanagar

यमुनानगर में चली गोलियां: पहले कार सवार युवक पर की फायरिंग... बाद में आरोपी ने खुद को भी उड़ाया, मचा हड़कंप

Tue, 11 Feb 2025 10:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Feb 2025 10:46 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार देर शाम एक्टिवा पर आए एक युवक ने कार सवार युवक पर गोलियां चला दी। इस घटना में कार सवार युवक गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man who fired at youth siting in car also shot himself and died in Yamunanagar
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में मंगलवार देर शाम डीएवी डेंटल कॉलेज के नजदीक एक्टिवा पर आए एक युवक ने कार में दोस्त के साथ बैठे सेक्टर-18 निवासी 20 वर्षीय संकेत मेहता पर ताबड़तोड़ दो-तीन गोलियां दाग दी। गोलियां युवक की टांगों और पेट के पास लगी। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। उधर, गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई रही।
विज्ञापन


सेक्टर-18 निवासी संकेत कुमार अपने दोस्त तमरीश कुमार के साथ मंगलवार देर शाम मॉडल टाउन स्थित डीएवी डेंटल कॉलेज के पास पड़े खाली मैदान में कार में बैठा था। दोनों दोस्त आपस में बात कर रहे थे। तभी एक्टिवा सवार लंबे बालों वाला एक युवक आया। उसने पहले कार के शीशे पर फायर किया। इसके बाद एक गोली संकेत को मारी। जो उसके बाजू के नीचे लगी। किसी तरह से संकेत कार से उतरकर आरोपी के पीछे भागने लगा। जब संकेत ने आरोपी युवक पीछा किया तो उसने एक और फायर संकेत पर किया। गोली संकेत की टांग में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी युवक एक्टिवा से फरार हो गया। संकेत के दोस्त ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तमरीश ने आसपास के लोगों की मदद से घायल संकेत को गाबा अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन




आशीष के तौर पर हुई मृतक पहचान 
उधर, बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पहचान माजरी निवासी आशीष के रूप में बताई जा रही है। सिटी पुलिस, अपराध शाखा समेत कई जांच एजेंसियां मामले की जांच में लगी हुई है। देर रात तक घटना की वजह का पता नहीं लग पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन में एक युवक ने कार सवार युवक पर फायरिंग की थी। जिससे वह घायल हो गया। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed