फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   young man was found died in Yamunangar

Haryana: संदिग्ध हालत में मकान की छत पर मिला युवक का शव, पत्नी व साथी लापता; हत्या की आशंका

Thu, 26 Feb 2026 08:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 08:13 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतक के गले में परना लिपटा हुआ था, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं

विज्ञापन
young man was found died in Yamunangar
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर विहार कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मकान की छत पर मिला। मृतक के गले में परना लिपटा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतक की पत्नी और उसके साथ रहने वाला एक अन्य युवक फिलहाल लापता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा निवासी 27 वर्षीय गुंजन अपनी पत्नी रीना के साथ अमर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य युवक भी उसी मकान में रहता था। वीरवार दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान के बाथरूम की छत पर गुंजन का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतक के गले में परना लिपटा हुआ था, जबकि शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गुंजन की पत्नी रीना और उसके साथ रहने वाला युवक घटना के बाद से लापता हैं। दोनों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जगाधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक युवक का शव मकान की छत पर पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। लापता व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed