फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man serious in scissor attack, referred to PGI

Yamuna Nagar News: कैंची के हमले में युवक गंभीर, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Young man serious in scissor attack, referred to PGI
रादौर। रादौर में रंजिशन कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन दुकान के अंदर घसीटकर मारपीट की। वहीं युवक पर कैंचियों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रेमी बाबा कॉलोनी के गनीपाल ने बताया कि चार जुलाई की शाम को उसके व वंश के साथ गोगामाड़ी के बाहर किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। मौके पर वंश के साथ उसके तीन से चार दोस्त भी थे। उनका छुटछुटाव होने पर वंश ने कहा कि कल उनकी दुकान पर आकर उनके पिता के सामने उससे माफी मांग लेना, तो उनका मनमुटाव दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच जुलाई की शाम को लगभग साढ़े 5 बजे वह अपने दोस्त विजेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर वंश के पिता की दुकान के बाहर रुके, तो वंश व उसका पिता संजीव कुमार बाहर आए। उन्होंने उसके व उसके दोस्त के साथ गाली गलौज व हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वंश व उसके पिता संजीव कुमार उन्हें मारते पीटते हुए दुकान के अंदर ले गए। जहां पर दुकान के अंदर राजु, सतपाल आदि मौजूद थे। जिसके बाद उसे वंश उसके पिता संजीव कुमार, राजू, सतपाल ने मिलकर बुरी तरह से पीटा और उसकी कमर में कैंची मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed