फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man misbehaves in tubewell with an eight-year-old girl

आठ साल की बच्ची के साथ ट्यूबवेल में युवक ने की गलत हरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man misbehaves in tubewell with an eight-year-old girl
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूध लेने गई आठ साल की बच्ची को ट्यूबवेल पर ले जाकर उसी के बुआ के बेटे ने गलत हरकत की। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां व पिता को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। उसकी ननद का बेटा छह-सात माह से उन्हीं के घर पर रह रहा है। नौ अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह घर में सब्जी काट रही थी, जबकि उसका पति छत पर नहा रहा था। तभी आरोपी ने उसकी आठ साल की बच्ची को दूध लेने के लिए भेजा था। उसके जाने के बाद वह भी उसके पीछे चला गया। उसकी बच्ची जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो वे उसकी तलाश में घर से निकलने लगे। तभी उसकी बेटी रोती हुई घर पर पहुंची। उसने रोते हुए उस पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से चार युवकों ने की छेड़खानी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसकी 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही चार आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी से मारपीट कर छेड़खानी की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed