फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man injured by hitting him on the head with a stick

Yamuna Nagar News: सिर में डंडा मारकर युवक को किया घायल

Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by hitting him on the head with a stick
यमुनानगर। शहर के ईस्ट भाटिया नगर निवासी सचिन भाटिया पर कार सवार चार-पांच युवकों ने सिर में डंडों व बिंडो से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरोप प्यारा ढाबा वाले हिमांशु सचदेवा व उसके साथियों पर है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ईस्ट भाटिया नगर निवासी सचिन भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दवाइयों की कंपनी में काम करता है। तीन जून को वह अपने काम से कॉलोनी के ही दुर्गा मंदिर के पास आया था। काम समाप्त करके दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में प्यारा ढाबा वाला हिमांशु सचदेवा अपने तीन-चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर आया। आरोपियों ने उसके आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों, बिंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने उसके सिर में डंडे का वार किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे बंदूक से गोली मारकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शहर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी हिमांशु सचदेवा को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed