फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man hanged himself when money was not given to buy a new mobile

Yamuna Nagar News: नया मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो युवक ने लगाया फंदा

Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself when money was not given to buy a new mobile
यमुनानगर। नया मोबाइल लाने के लिए पिता की ओर से रुपये नहीं दिए जाने से नाराज होकर एक युवक ने घर में ही फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक है। ये घटना थाना गांधी नगर क्षेत्र के हरबंसपुरा कॉलोनी में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरबंसपुरा काॅलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक अभिषेक ने अपने पिता से नया मोबाइल फोन लाने के लिए रुपयों की मांग की थी। पिता ने फिलहाल पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अभिषेक गुस्से में आ गया और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसओ थाना गांधीनगर महरूफ अली ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed