फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man fell into canal due to dizziness, divers pulled him out safely

Yamuna Nagar News: चक्कर आने से नहर में गिरा युवक, गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाला

Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Young man fell into canal due to dizziness, divers pulled him out safely
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास चक्कर आने से एक युवक नहर में गिर गया। किसी तरह युवक नहर के बीच एक बड़े पत्थर पर जाकर रुक गया। उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में फंसे युवक को निकालने के लिए गोताखोर राजीव व फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। गोताखोर राजीव ने युवक को नहर से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान पुराना हमीदा निवासी अंकुश के रूप में हुई।
विज्ञापन

हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी अंकुश मंगलवार देर शाम घूमने के लिए हमीदा हेड पर पहुंचा था। जब वह हमीदा हेड के पुल के पास खड़ा था तो उसे चक्कर आ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नहर में गिर गया। उस समय पानी कम था। थोड़ी देर बाद पानी बढ़ना शुरू हो गया। किसी तरह वह नहर के बीच पानी का बहाव रोकने के लिए रखे पत्थरों पर चढ़ गया और चिल्लाना शुरू किया। इस दौरान काम से घर लौट रहे कुछ युवकों ने उसकी आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि एक युवक नहर के बीच पानी में पत्थर पर बैठा हुआ चिल्ला रहा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद वह कुछ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद गोताखोर राजीव भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को नहर से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। हेड पर अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य प्रभावित रहा। बड़े टॉर्च की रोशनी में गोताखोर राजीव, आसपास के गोताखोरों व दमकल कर्मियों से रस्सी के सहारे पानी में उतरे। सब ने मिलकर करीब डेढ़ घंटे बाद युवक को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed