{"_id":"6078a4b58ebc3e59176b8970","slug":"young-man-drowned-in-the-canal-drowned-in-water-looking-for-divers-yamuna-nagar-news-knl673542190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम के बाद हाथ मुहं धोने नहर में उतरा युवक तेज बहाव में बह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में काम के बाद हाथ मुहं धोने नहर में उतरा युवक तेज बहाव में बह गया
Young man drowned in the canal, drowned in water, looking for divers
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
यमुनानगर। खेतों में काम के बाद हाथ मुंह धोने नहर में उतरा अलाहर गांव निवासी 28 वर्षीय संजीव कुमार पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना बुधवार देर शाम की है। आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर भी मचाया, लेकिन तैरना नहीं जानने की वजह से वे उसे बचा नहीं पाईं। बाद में उन्होंने खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। तभी से ग्रामीण युवक को तलाश रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वीरवार को लापता युवक की गोताखोरों द्वारा तलाश की गई, लेकिन घंटों नहर में लापता युवक को तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नही लग पाया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से आवर्धन नहर में लापता हुए युवक को खोजने के लिए गोताखोर अमर सिंह पहलवान , रामकेश, सुरेंद्र को बुलाया गया था। गोताखोरों ने सुबह से शाम तक नहर में किश्ती से लापता युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार कुंवर दीप सिंह व कानूनगो सतीश गोयल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लापता युवक को खोजने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जल्द ही लापता युवक को खोज निकाला जाएगा। संजीव कुमार आवर्धन नहर में हाथ पैर धोने के लिए गया था, तभी वह अचानक फिसल कर नहर में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।