{"_id":"6817c45af56256292f051d31","slug":"young-man-dies-in-road-accident-friend-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-137231-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने मार दी, जिसमें युवक की मौत हो गई है। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव खारवन निवासी जसप्रीत उर्फ बग्गा के तौर पर हुई है। जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव खारवन निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह जसप्रीत उर्फ बग्गा के साथ शनिवार दोपहर बाद लगभग चार बजे बाइक पर गांव भगवानपुर गया था। बाइक को जसप्रीत चला रहा था। जब गांव भगवानपुर से थोड़ा आगे बालाजी प्लाइबोर्ड के पास पहुंचे, तभी खारवन की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्र होने लगी। इस पर आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया। वहां चिकित्सकों ने जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। उसका इलाज चल रहा है।