Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man commits suicide by hanging himself in Yamunanagar:  He was having affair with a girl

यमुनानगर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:  युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग, मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला

Thu, 20 Feb 2025 04:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Feb 2025 04:05 PM IST
सार

यमुनानगर में बैग की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह के समय युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself in Yamunanagar:  He was having affair with a girl
यमुनानगर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में बैग की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह के समय युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी 21 वर्षीय जसप्रीत बैग की दुकान में काम करता था। वीरवार को जसप्रीत का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जसप्रीत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक का तीन साल से रिश्तेदारी की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। अब युवती ने शादी से इंकार कर दिया था। जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने भी किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। एसएचओ थाना सेक्टर 17 रजत शर्मा ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बुधवार देर शाम को कलानौर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त यूपी के पठेड़ निवासी 27 वर्षीय शुभम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, शुभम यमुनानगर के देवधर गांव में अपनी मौसी के पास करता था और फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकला था। जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से भी जानकारी की थी। दोस्तों ने बताया था कि वह घर चला गया था। लेकिन, उसका शव कलानौर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने कुछ आशंका जाहिर की है।

जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। इस संबंध में ट्रेन के चालक से भी बात हुई है। उसने भी बताया है कि युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। फिर भी यदि परिजनों को किसी बात की आशंका है तो इसकी जांच कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed