फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man beaten, legs and arms broken due to rivalry

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक को पीटा, टांगें और बाजू तोड़ी

Sat, 10 Feb 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten, legs and arms broken due to rivalry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर के बाला जी वाशिंग सेंटर पर सात-आठ युवकों ने रंजिशन चंदाखेड़ी निवासी प्रविंद्र पर डंडों, रॉड, नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। दो साल पहले अमेरिका गए दोस्त के साथ हुए झगड़े की रंजिश में आरोपियों ने उसे इस कदर पीटा कि उसकी टांगों व बाजू में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपपी जटेहड़ी निवासी गुरनीत उर्फ दीन्नू को नामजद करते हुए छह सात अन्य पर केस दर्ज किया है।

चंदाखेड़ी निवासी प्रविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके दोस्त छौली निवासी हरजिंद्र सिंह का कार को लेकर जटेहड़ी निवासी गुरनीत उर्फदीनू के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका दोस्त हरजिंद्र अमेरिका चला गया। आरोपी गुरनीत उर्फ दीनू उसी झगड़े को लेकर उससे रंजिश रखने लगा। वह विगत दिवस दोपहर करीब सवा दो बजे अपनी कार वाशिंग कराने के लिए बाला जी सेंटर बिलासपुर गया था। इस दौरान बाइक पर वहां दो युवक आए।
विज्ञापन

इसके करीब पांच-सात मिनट बाद आरोपी गुरनीत उर्फ दीनू अपने अन्य साथियों के साथ कार में वहां आया। उनके हाथों में रॉड, डंडे व नुकीले हथियार थे। उनके आते ही पहले बाइक पर आए दोनों युवक भी उनके साथ हो गए। आरोपियों ने आते ही उसे पकड़ लिया और रॉड, डंडों व नुकीले हथियारों से उस पर वार कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर डंडों व रॉड से जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अधमरा कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया। डॉक्टर ने जांच कर उसकी टांगों व बाजू में फ्रैक्चर बताया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी गुरनीत उर्फ दीनू को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed