फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man absconds from reception ceremony with bag full of Rs 8 lakh

Yamuna Nagar News: रिसेप्शन समारोह से आठ लाख रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Young man absconds from reception ceremony with bag full of Rs 8 lakh
साढौरा। क्षेत्र के चाहड़वाला गांव स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित रिसेप्शन समारोह के दौरान एक युवक दूल्हे के पिता सरदेहड़ी निवासी जरिया राम से बैग लेकर कार से फरार हो गया। इस बैग में आठ लाख रखे थे। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जरिया राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई को उसके बेटे मलकीत सिंह की शादी जम्मू में हुई थी। इसके बाद 14 मई को चाहड़वाला गांव के एक रिसोर्ट में रिसेप्शन समारोह रखा गया था। रिसोर्ट के मेन गेट पर उनका पड़ोसी हरभजन सिंह मेहमानों से शगुन लेकर डायरी में लिखने के बाद उसे एक बैग में रख रहा था। समारोह संपन्न होने पर शगुन की रकम गिनने पर ये लगभग दो लाख निकली थी। ये रुपये एक काले रंग के बैग में ही रखे हुए थे। जरिया राम ने बताया कि हरभजन शगुन के रुपयों से भरा बैग उसे देकर खाना खाने चला गया। इस दौरान उन्होंने अपने पास रखे करीब छह लाख रुपये भी शगुन वाले बैग में रख दिए। बाद में वह इस बैग को कुर्सी पर रखकर मेहमानों को मिठाई देने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान रिसोर्ट के अंदर से आया एक युवक बाहर जाते हुए इस बैग को उठाकर भाग गया। ये देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर वह युवक रिसोर्ट के बाहर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद साढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में युवक बैग उठाकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साढौरा थाना प्रभारी अनिल का कहना है कि रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करके युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed