{"_id":"fe061ef07be4fe29344230a3ac363863","slug":"yong-man-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शादी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शादी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर औरंगाबाद के नजदीक शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे दोस्त की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव धानूपुरा निवासी अंकुश कांबोज (22) व उसका दोस्त गांव का ही अमन सैनी (19) वीरवार को फतेहपुर गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आया था। शादी के बाद देर शाम दोनों दोस्त बाइक पर फतेहपुर से घर लौट रहे थे। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वे गांव औरंगाबाद के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर युवकों को क्षत विक्षत हालत में देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व मृतक के शव को कब्जे में लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाल ही में की थी इलेक्ट्रिशियन अप्रेंटिस
मृतक अकुंश के भाई सन्नी ने बताया कि बताया कि उसके भाई ने कुछ माह पूर्व ही इलेक्ट्रिशियन की अप्रेंटिस कर रहा था। कुछ ही दिनों बाद उसकी जॉब लगती। लेकिन उन्हें क्या पता था कि अपना सपना पूरा होने से पूर्व ही वह उनके बीच न रह पाएगा। अंकुश की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।