{"_id":"64ceb9de1e1a96f769097aa9","slug":"yoga-will-stop-drugs-in-six-colonies-villages-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-3531-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छह कॉलोनियों-गांवों में योग से लगेगी नशे पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छह कॉलोनियों-गांवों में योग से लगेगी नशे पर रोक
Sun, 06 Aug 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। आयुष विभाग ने नशे पर रोकथाम के लिए कॉलोनियों और गांवों में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए फिलहाल शहर की छह कॉलोनियों और कुछ गांवों का चयन किया गया है। जिनमें हर सप्ताह योग एवं स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। इन शिविरों के लिए आयुष योग सहायकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो लोगों को स्वस्थ रहने के उपायों के साथ नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए जागरूक करेंगे। इससे पहले भी आयुष योग सहायक डोर-टू-डोर जाकर नशे के विरोध और योग के पक्ष में जागरूकता अभियान चला चुके हैं। वे कई योग एवं स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से चिह्नित क्षेत्रों में नगर निगम के अंतर्गत पुराना हमीदा, आजाद नगर और निगम क्षेत्र के बाहर गांव शादीपुर, कलानौर व छछरौली की रेहमीयां कॉलोनी और रादौर का छोटा बांस गांव शामिल है। जहां एनसीओआरडी की बैठक में डीसी राहुल हुड्डा ने आयुष विभाग को हर सप्ताह योग प्राणायाम, स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर ने क्षेत्रवार आयुष योग सहायकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसमें पुराना हमीदा, शादीपुर, आजाद नगर में दीपक बडोला, मधु शर्मा, प्रीति विश्वास, अयोध्या, कलानौर गांव में हरप्रीत कौर, छछरौली की रेहमियां कॉलोनी में सुनीता, देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, रादौर के छोटा बांस गांव में रिम्पी कांबोज, सोनू की शिविर के आयोजन कराने की जिम्मेदारी लगाई है। साथ ही उन्हें हर शिविर के फोटोग्राफ सहित लिखित रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -
वर्जन-
जिन जगह अधिक नशे का प्रकोप है, ऐसे छह गांव-कॉलोनियां जिला प्रशासन ने चिह्तिन किए हैं। जहां आयुष योग सहायकों ने योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे किशोर, युवा व अन्य लोग नशे से दूर रहें और योग अभ्यास के जरिए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
- डॉ. विनोद पुंडीर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, यमुनानगर।