{"_id":"624608f8ec5cad277a3eb2e3","slug":"yatri-niwas-to-be-built-on-historic-buddhist-stupa-yamuna-nagar-news-knl103514678","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक बौद्घ स्तूप पर बनाया जाएगा यात्री निवास, रास्ता भी किया जाएगा पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक बौद्घ स्तूप पर बनाया जाएगा यात्री निवास, रास्ता भी किया जाएगा पक्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत, पुरातत्व व संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने चनैटी गांव में बने बौद्घ स्तूप का सुंदरीकरण किया जाएगा। यात्रियों के विश्राम के लिए गांव में ही यात्री निवास बनाए जाएंगे। मंत्री ने वीरवार को चनेटी बौद्घ स्तूप व कपालमोचन में श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम का अवलोकन किया। उन्होंने चनेटी गांव में बने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान बौद्घ स्तूप के सुंदरीकरण के लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। यह स्तूप 2400 साल पुराना है जो कि सम्राट अशोक ने बनवाया था। श्रद्घालुओं की आस्था को देखते हुए मंत्री ने गांव में ही यात्री निवास बनवाने का निर्णय लिया।
देवेंद्र बबली ने कहा कि पिछली सरकार ने यात्री निवास बनवाने की घोषणा की थी। जिस पर कुछ कार्य शुरू किया गया जो कि अब काफी अरसे से बंद है। मंत्री ने स्वयं उस स्थल का निरीक्षण किया और तुरंत यात्री निवास के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बौद्घ स्तूप परिसर में शौचालय, पीने के पानी, बैठने का स्थल, लाइटिंग की व्यवस्था व पेड़ पौधे लगाने की व्यवस्था और ग्रामीणों की मांग पर मुख्य गेट से स्तूप परिसर में जाने का रास्ता बनवाने की बात कही। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जेजेपी नेता अशोक शेरवाल व कुसुम शेरवाल तथा पुरातत्व विभाग की उप निदेशक डॉ. बोनी भट्टाचार्य के साथ बौद्घ स्तूप की परिक्रमा भी की।
देवेंद्र सिंह बबलीने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम में हमारे गुरुओं का इतिहास छिपा है जो कि समाज के लिए एक प्रेरणा का कार्य कर रहा है। लोगों को इस म्यूजियम में आकर गुरुओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने समाज के लिए निष्काम भाव से काम कर के अपना जीवन का बलिदान कर दिया। एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने उन्हें बताया कि गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट म्यूजियम छह एकड़ आठ कनाल चार मरला भूमि पर बनाया गया है। इस म्यूजियम को तीन हिस्से में बांटा गया है जिसमें प्रदर्शनी हॉल, स्टेडियम व डोरमेट्री ब्लॉक शामिल है। प्रदर्शनी हाल 741 फुट में बनाया गया है। जिसमें नौ प्रदर्शनी विंडो गोलाकार रूप में बनी है। इस विंडो में मार्शल आर्ट से जुड़े अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शित किए गए है। इसी स्थान पर एक ओपन थियेटर भी बनाया गया है।