फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna's water level increased, erosion on the banks

Yamuna Nagar News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, किनारों पर हो रहा भूकटाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased, erosion on the banks
विज्ञापन

्र
जठलाना। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारों पर भूकटाव हो रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अवैध खनन के कारण किनारे खस्ताहाल हो चुके हैं। जिससे कटाव अधिक होगा। किसानों की मांग है कि अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए ताकि किसानों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
किसान सतनाम सिंह, सर्वजीत, बलविंदर कुमार, जसविंद्र, सोनू व हरनाम सिंह का कहना है कि पिछले लंबे समय से यमुना नदी में बड़े स्तर पर जगह जगह अवैध खनन हुआ है। जिसके चलते नदी के किनारे खस्ताहाल हो चुके हैं। इसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। कई बार उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की लेकिन हर बार इसकी अनदेखी होती रही और खनन माफिया अवैध रूप से खनन करता रहा। जिस कारण अब किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुना नदी में के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद किनारों पर भूमि कटाव शुरू हो चुका है। किसानों की कृषि योग्य भूमि यमुना नदी के अंदर समाने लगी है। अवैध खनन से अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि दरिया बुर्द हो चुकी है और यही स्थिति अब आगे भी जारी रहेगी। जिससे किसान भूमिहीन हो जाएंगें। इतना ही नहीं अगर यही स्थिति रही तो आबादी क्षेत्र को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed