फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, youniyan,gathit

नॉर्दन रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

Mon, 27 Feb 2017 11:48 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Mon, 27 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, youniyan,gathit
cd - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
नॉर्दन रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जगाधरी वर्कशाप के चार इंजीनियर्स को जोनल पदाधिकारी चुना गया। सोमवार को वर्कशाप में पहुंचने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वर्कशाप के इंजीनियर राजेश कुमार सैनी को जोनल वर्किंग प्रेजीडेंट,  इंजीनियर अरुण कुमार को जोनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, इंजीनियर मदन कुमार मधु को सीनियर वाइस प्रेजीडेंट बनाया गया। इंजी. सतबीर सिंह को एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया। नवनियुक्त जोनल वर्किंग प्रेजीडेंट सैनी ने कहा कि रेलवे में इस समय रेल सुरक्षा को लेकर गहन अध्ययन चल रहा है।
विज्ञापन


हम चाहते हैं कि रेलवे में एक भी हादसा न होना चाहिए। उन्होंने सभी इंजीनियर्स से आह्वान किया कि रेलवे में चल रहे किसी भी कार्य में कोताही न बरते। जहां भी सुरक्षा से जुड़ा कोई भी कार्य आता है उस पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर हम ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो हम रेल को और भी ऊचांइयों तक ले जाने में कामयाब हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ है। वर्कशाप में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ वह ठीक नहीं है। हम सब इंजीनियर एक साथ हैं। सभा की अध्यक्षता ऑल इंडियन रेल इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव कुमार ने की। मौके पर महासचिव एके त्यागी भी मौजूद रहे। सभा में रेलवे सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही जूनियर इंजीनियर व एसएसई के लिए ग्रुप बी स्टेटस की डिमांड की गई। इसके अलावा रेलवे बोर्ड से एसोसिएशन को मान्यता देने की मांग भी रखी गई। मौके पर इंजीनियर रूपक गुप्ता, इंजीनियर सुविंद्र सिंह, इंजी. रामनाथ, इंजी. विनोद ठकुराल, इंजी. केशव लवानियां, इंजी. हरीश चंद, इंजी. प्रियांक व अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed