फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar Swachhta Heroes app launched

Yamuna Nagar News: यमुनानगर स्वच्छता हीरोज एप किया लांच

Sat, 17 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar Swachhta Heroes app launched
जारी किया गया यमुनानगर स्वच्छता हीरोज एप। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने की दिशा में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने अनोखी और अभिनव पहल की है। नागरिकों को सीधे स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से यमुनानगर स्वच्छता हीरोज एप लांच किया गया है।
इस एप के माध्यम से शहरवासियों को न केवल गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए प्रेरित किया जाएगा, बल्कि स्वच्छता को एक रोचक खेल के रूप में अपनाने का अवसर भी मिलेगा। इसका शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

नगर निगम का मानना है कि यह एप नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार बनाएगा। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि एप को विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एक गेम की तरह काम करता है, जिसमें पहले चरण में यूजर को गीला और सूखा कचरा सही डस्टबिन में डालने पर अंक मिलते हैं। जितने अधिक अंक, उतनी ऊंची रैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। दूसरे चरण में यूजर अपने घर या आसपास की सफाई और गंदगी की फोटो अपलोड कर सकते हैं। गंदगी पाए जाने पर यूजर स्वयं ई-चालान की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी।

एप पर सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले नागरिकों को नगर निगम की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा स्वच्छ घर श्रेणी के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में ऐसे घरों का चयन किया जाएगा, जो स्वच्छता के सभी मानकों का पालन कर रहे हों। चयनित परिवारों को सम्मानित कर दूसरों के लिए उदाहरण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed