{"_id":"59271dc64f1c1be45b5373e8","slug":"yamunanagar-suni-samsya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने छछरौली व खिजराबाद में सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने छछरौली व खिजराबाद में सुनी लोगों की समस्याएं
yamunanagar beuro
Updated Thu, 25 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
p
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने हाइडल कालोनी भूडकलां के रेस्ट हाउस व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, छछरौली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में स्पीकर के समक्ष लोगों ने पेंशन लगवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां बनवाने, पेयजल व बिजली आदि से संबंधित समस्याएं रखी। स्पीकर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
यदि कहीं से पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने की शिकायत मिलती है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। खिजराबाद में लगे जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष गांव कडकौली निवासी जसबीर ने खेतों से गुजर रही ढीली तारों को ठीक करवाने, शहजादवाला निवासी पाला राम ने जंगल से आने वाले पानी को रोकने के लिए बांध बनवाने, भंगेड़ा निवासी कैलाशचंद ने मुजाफत खुर्द मोड से भंगेडा तक सड़क की मरम्मत करवाने, किशनपुरा निवासी राजकुमार वालिया, जसवंत सिंह आदि ने पानी की पाइप लाइन की लीकेज ठीक करवाने व सड़क का निर्माण करवाने संबंधी मांगे रखी।
उधर, छछरौली में लगे जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कोट मुस्तका निवासियों ने बिजली के खभें व लाइन लगवानेे, करनैल सिंह ने नाला बनवाने, मुंडा खेडा निवासी समा सिंह, जून सिंह आदि ने मुंडा खेडा फीडर पर नई बिजली की तार लगवाने, नाहरपुर निवासी शशिबाला, राजकुमार व बलदेव आदि ने रविदास मंदिर से खेडा मंदिर तक गली व शमशान घाट का रास्ता बनवाने, खदरी निवासी सुशील ने दमोपुरा अड्डे पर पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग रखी। इस मौके पर छछरौली के तहसीलदार अजय कुमार, बीडीपीओ योगेश कुमार, पीडब्बलूडी के एसडीओ अजय भाटी, बिजली निगम के एसडीओ एसएल गोयल व पंकज देसवाल, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता, एसएचओ छछरौली राजीव कुमार व खिजराबाद के एसएचओ विरेन्द्र सिंह, समाज कल्याण विभाग से शिवराज चौहान, तेजपाल शर्मा, सुखबीर कौशिक, ब्लाक समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता कैलाश चंद, बलविंद्र, विजय सिंगला, प्रवीन अग्रवाल, मोहित गर्ग, कपिल मुनीष गर्ग, सहित अधिकारीगण व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।