फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar stood first by collecting Rs 117 crore.

Yamuna Nagar News: 117 करोड़ वसूल कर प्रथम स्थान पर रहा यमुनानगर

Fri, 28 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar stood first by collecting Rs 117 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली निगम की ओर से बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती करने के कारण रिकवरी के मामले में यमुनानगर पूरे प्रदेश में नंबर एक पर आ गया है। बिजली निगम का बकायेदारों 122 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें से निगम अधिकारियों ने 117 करोड़ रुपये की रिकवरी कर ली है।
अब निगम की लोगों की तरफ केवल पांच करोड़ रुपये ही बकाया रह गए हैं। रिकवरी के मामले में नंबर एक पर आने पर बिजली निगम के एमडी ने भी यमुनानगर की तारीफ की है।
विज्ञापन

बैठक में एमडी ने सभी जिलों के एसई व अधिकारियों से यमुनानगर के लिए तालियां तक बजवाई। साथ ही दूसरे जिलों को भी यमुनानगर की तरह ही रिकवरी में तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर बिल नहीं भरने की वजह से बिजली निगम के डिफाल्टरों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। डिफाल्टरों में पांच हजार रुपये से लेकर कई लाख रुपये तक वाले बिजली उपभोक्ता शामिल थे। ऐसे में डिफाल्टरों से बकाया राशि की रिकवरी करने में काफी दिक्कत आ रही थी। ऐसे में बिजली निगम के एसई नरेंद्र सिंह ने डिफाल्टरों पर सख्ती की।

उन्होंने रिकवरी के लिए सभी सब डिवीजन के एसडीओ के नेतृत्व में टीमें बनाई। इसी तरह से एसडीओ ने आगे दूसरे स्टाफ की टीमें बनाई और बिल न भरने वालों को नोटिस भेजने शुरू किए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर कैंप भी लगाए गए, जिनमें लोगों से बिल भरने की अपील भी की गई। इसी दौरान सरचार्ज माफी की योजना का लाभ उठाने को भी लोगों से कहा गया। जिसमें काफी लोगों ने मूल बकाया बिल भर कर ब्याज माफी योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed