{"_id":"58b865534f1c1b164f830795","slug":"yamunanagar-sadak-hadasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों की मेहंदी फीकी होने से पहले सड़क हादसे में गई नवविवाहिता की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों की मेहंदी फीकी होने से पहले सड़क हादसे में गई नवविवाहिता की जान
yamuna nagar beauro
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी-बिलासपुर रोड पर जिला जेल के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि उसका भाई चोटिल हो गया। युवती की शादी बीती दो फरवरी को अंबाला में हुई थी। हादसे के समय दोनों भाई-बहन मारवां कलां में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू करदी गई है।
जगाधरी के गांधी नगर निवासी सोनिया (24) की दो फरवरी को अंबाला निवासी अमन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद वह फेरा डालने के लिए मायके आई हुई थी। गांधी नगर निवासी शुभम ने बताया गुरुवार वह अपनी बहन सोनिया को बाइक पर बिठाकर गांव मारवाकलां गांव में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। बिलासपुर-जगाधरी रोड पर जैसे ही वह जिला जेल के नजदीक पहुंचा तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते बहन बाइक से उछलकर कार के आगे जा गिरी और कार चालक ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। अपनी बहन को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विवाह की मेहंदी भी नहीं हाथों से उतरी
परिजनों के अनुसार सोनिया शादी के बाद फेरा डालने के लिए कुछ दिन के लिए घर पर रहने के लिए आई थी। मारवां कला में शादी के बाद वह ससुराल जाती। विवाह को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था। ना ही उसके हाथों पर लगी मेहंदी अभी उतरी थी, कि सड़क हादस में उसकी मौत हो गई। सोनिया की शादी दो फरवरी दिन वीरवार को हुई थी। वहीं दो मार्च दिन वीरवार को ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक की तलाश जारी
जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।