फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar's youth drowned in Ganges in Rishikesh

यमुनानगर का युवक ऋषिकेश में गंगा में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar's youth drowned in Ganges in Rishikesh
यमुनानगर। अपने दोस्त से मिलने ऋषिकेश आया एक युवक जानकी पुल मुनिकीरेती के समीप गंगा में डूब गया। पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। उसके परिजनों को उत्तराखंड पुलिस ने सूचित किया है। देर शाम तक शव यमुनानगर नहीं लाया जा सका था। थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानंद घाट के समीप शनिवार की सुबह दस बजे जानकी पुल के समीप सचेत (24 वर्ष) निवासी सेक्टर 17 की गंगा में डूब कर मौत हो गई। सचेत यहां अपने दोस्त चितेश निवासी रेवाड़ी से मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन

शनिवार की अल सुबह 2:30 बजे वह यहां पहुंचा था। चितेश कैलाश गेट में ही एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा है। वह यहां योग का प्रशिक्षण लेने आया हुआ है। घटना के दौरान चितेश गंगा तट पर योग कर रहा था। इसी दौरान सचेत नहाने के लिए गंगा में चला गया। इस दौरान वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चितेश वहां पहुंचा। तब तक सचेत पानी में समा गया था। उसके दोस्त ने समीप मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस के जवानों ने सचेत को पानी में ढूंढा। करीब दस मिनट बाद उसे पानी से निकाला गया। बाद में उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सचेत महर्षि मारकंडेश्वर विवि. मौलाना अंबाला से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक पास है। सचेत के पिता का हुड्डा यमुनानगर में पेपर मिल का कारोबार है। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो एमबीबीएस करने विदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed