{"_id":"57acc8504f1c1bee07ee52b2","slug":"yamunanagar-river-bath-2-child-drowned-1-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में बहे दो बच्चों में से एक को बचाया, दूसरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में बहे दो बच्चों में से एक को बचाया, दूसरे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जगाधरी जिला जेल के नजदीक दादूपुर-नलवी नहर में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। राहगीरों ने एक बच्चे को तो बचा लिया लेकिन दूसरे बह गया। घंटों की मशक्कत के बाद डूबे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चे शांति कॉलोनी के रहने वाले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
शांति कालोनी निवासी इनायत (12) और रहमत (12) जिला जेल के निकट दादूपुर-नलवी नहर के पानी में नहाने के लिए गए थे। जब वे नहा रहे थे तो उनका पांव फिसल गया। दोनों पानी में डूबने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उन पर पड़ी। राहगीर ने नहर में छलांग लगाई। उसने रहमत को जिंदा बचा लिया। वहीं, तब तक इनायत पानी में डूब चुका था। उसने इनायत की काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुनील कुमार और सदर प्रभारी राजिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने गोताखोर बुलाए। उनकी मदद से कई घंटे बाद इनायत का शव बाहर निकाला गया। थाना सदर जगाधरी प्रभारी राजिंद्र कुमार का कहना है कि इनायत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दूसरे बच्चे को जिंदा बचा लिया गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है।