{"_id":"6621be9b5d5c28eb1600d889","slug":"yamunanagar-ranks-11th-in-wheat-procurement-and-tops-in-lifting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117596-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं खरीद में 11वें और उठान में यमुनानगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं खरीद में 11वें और उठान में यमुनानगर अव्वल
विज्ञापन
यमुनानगर। राज्य के 22 जिलों में गेहूं की कटाई जोरों पर है। किसान खेत से गेहूं की फसल को कटवाकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से अनाज मंडियों तक पहुंचा रहे। ऐसे में मंडियों में जहां भी नजर घुमाओ गेहूं ही गेहूं नजर आती है। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की मंडियों में 17 अप्रैल तक 2948757 मीट्रिक टन आवक, 1836282 मीट्रिक टन खरीद तथा 491063 एमटी उठान हो चुका है। इन आंकड़ों में गेहूं खरीद में यमुनानगर जहां 11 वें स्थान पर है, जबकि उठान में प्रदेश में पहले पायदान पर है।
विदित हो कि सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार 2275 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। खास बात यह है कि यमुनानगर जिले खरीद के साथ ही 43 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। इसके अलावा अकेले जिले में 71 करोड़ की पेमेंट में से 56 करोड़ की पेमेंट सीधे किसानों के खाते में ऑनलाइन जा चुकी है।
विदित हो कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं का सीजन करीब 10 से 15 दिन लेट है, जिसका मुख्य कारण सर्दी का लंबे समय तक चलना। ऐसे में गेहूं लेट पकी है। वहीं यमुनानगर की बात करें तो पिछले साल 17 अप्रैल तक 19654 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी थी, जबकि अभी तक 72455 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। यमुनानगर में इस बार 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल है, जिसकी कटाई अब जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा यमुनानगर में सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत तक उठान हो चुका है। मंडियों में जिस हिसाब से गेहूं तेजी से पहुंच रहा है, शायद तीन लाख 20 हजार एमटी जो इस बार का लक्ष्य है, वह जल्द पूरा हो जाएगा, जबकि पिछली बार पौने तीन लाख एमटी लक्ष्य था।
-अशोक कुमार शर्मा, डीएफएससी,
इस तरह यमुनानगर गेहूं खरीद में 11 वें नबर पर
जिला गेहूं खरीद एमटी में
करनाल 341963
कैथल 213470
जींद 183693
कुरुक्षेत्र 176587
पलवल 152969
सोनीपत 91273
हिसार 88195
फतेहाबाद 83039
पानीपत 84250
सिरसा 80296
यमुनानगर 72455
-- -- -- -- -- -- -
जिला के हिसाब से खरीद, कितने प्रतिशत उठान
जिला खरीद उठान प्रतिशत
अंबाला 64100 21670 34
भिवानी 8691 801 9
चरखी दादरी 318 0 0
फरीदाबाद 59687 9992 17
फतेहाबाद 83039 10500 13
गुरुग्राम 22556 1338 6
हिसार 88195 16832 20
झज्जर 260707 6988 26
जींद 183693 38154 21
कैथल 213470 44568 21
करनाल 341963 128300 37
कुरुक्षेत्र 176587 53464 30
महेंद्रगढ़ 1011 65 6
मेवात 23940 5317 22
पलवल 152969 21329 14
पंचकूला 10232 3583 35
पानीपत 84250 35642 42
रोहतक 41264 10023 24
सिरसा 80296 12471 15
सोनीपत 91273 34358 37
यमुनानगर 72455 31360 43
नोट : यह आंकड़ा खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार है।