फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police, line, asi,steal

...बाप रे, पुलिस के घर चोर, उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 06 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police, line, asi,steal
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
चोरों को अब पुलिस का कोई खौफ नहीं है। चोरों ने पुलिस लाइन में दिनदहाड़े एक एएसआई और एक हवलदार के घर में घुस कर 65 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये के गहने चुरा लिए। वारदात के समय पुलिस कर्मी ड्यूटी पर गए थे, जबकि परिवार के सदस्य पुलिस लाइन में भंडारे में शामिल थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन निवासी एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि बीती दो जुलाई को पुलिस लाइन में भगवान शिव मंदिर पर भंडारा था। वे सुबह ही अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के गेट का कुंडा लगाकर भंडारे में चले गए। उनके साथ पड़ोस में रहने वाले हवलदार जसबीर का परिवार भी भंडारे में चला गया। वहां से लौटे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली पड़ी हुई थी। चोरों ने हवलदार जसबीर के घर से 65 हजार की नकदी व आभूषण और एएसआई ओमप्रकाश के घर से सोने व चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिए। सामान की कीमत की करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
टूट गया सुरक्षा का भरोसा
पुलिस लाइन सभी पुलिस कर्मचारी रहते है। इसलिए लोगों को यहां की सुरक्षा पर पूरा विश्वास है। जिन पुलिस कर्मियों के घरों में चोरी हुई, उनके परिवार के लोगों को भी पुलिस लाइन में सुरक्षा पर इतना विश्वास था कि दोनों परिवार गेट व दरवाजों को लॉक किए बिना ही भंडारा ग्रहण करने के लिए चले गए। इसके अलावा अलमारी की चाबियां भी घर में ही छोड़ गए। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला पुलिस लाइन का ही कोई निवासी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनों पर ही शक
पुलिस लाइन में एंट्री गेट पर व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। वारदात के बाद पुलिस ने लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन पुलिस को फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति आता जाता दिखाई नहीं दिया। कयास लगाए जा रही है कि किसी पुलिस कर्मी के परिजनों द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि  मामले की हर एंगल से जांच हो रही है। जल्द ही पर्दा उठ जाएगा।

नगदी और गहने चुराए
यमुनानगर। जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी आनंत कुमार ने बताया कि चार अगस्त को सुबह वह किसी काम से घर का ताला लगाकर बाहर गया था। पीछे से चोरों ने ताला तोड़ कर नगदी व आभूषण चुरा लिए।


चंगनौली में भी चोरी
बिलासपुर। चंगनौली निवासी मांगेराम ने बताया कि तीन अगस्त को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर सेे 55 सौ रुपये और सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed